Rohini Acharya News: क्या RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? लालू परिवार में कलह के बीच तोड़ी चुप्पी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में यूपी के गाजियाबाद में बिहार नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर लालू परिवार एकजुट नजर आया। हालांकि, लालू परिवार से दूर रोहिणी आचार्य शामिल नहीं हुई। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लालू यादव जब अपने हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर जाएंगे तो वहां रोहिणी को मनाएंगे। अगर रोहिणी चाहे तो वह एमएलसी बन सकती है।
यह भी पढ़े -यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार
आरजेडी से एमएलसी बनने पर रोहिणी आचार्य ने दी प्रतिक्रिया
इन अटकलों पर नाराज रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "बुरी नीयत वालों का मुंह फिर काला होगा। घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है।"
रोहिणी आचार्य ने कहा कि गंदी नीयत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी। तब भी इनके झूठ का पर्दाफाश हुआ था और इस बार भी होगा। ये वही लोग हैं, जिन लोगों ने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासु मां के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जमकर फैलाई थी।
यह भी पढ़े -भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप
झूठी खबरों पर जताई नाराजगी
एक्स पोस्ट में रोहिणी आचार्य की नाराजगी साफ झलक रही है। अपने पोस्ट में वे अंत में लिखती हैं, "मेरे बारे में झूठ फैलाने और गढ़ने वालों को मैं ये बता देना चाहती हूं कि इन लोगों के किसी भी प्रपंच, झूठ का मुझ पर और मेरी छवि पर कोई असर नहीं होने वाला है। मेरे बारे में दुनिया ये जानती है कि मैं किसी भी प्रकार के लालच व लोभ से परे हटकर सीधी बात करने और कहने वालों में से हूं। मेरा विरोध हमेशा गलत के खिलाफ रहा है और आगे भी रहेगा।"
Created On :  
