डेड इकॉनमी पर बवाल: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- विदेशी बयानों से देश की गिरा रहे है गरिमा

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- विदेशी बयानों से देश की गिरा रहे है गरिमा
  • डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बताया डेड इकॉनमी
  • भारत की अर्थव्यवस्था है मजबूद
  • 140 करोड़ देशवासियों का हुआ अपमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डेड इकॉनमी वाले बयान पर सियसी बवाल जारी है। इसको लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब भारतीय जैसा कुछ भी नहीं बचा हुआ है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को डेड इकॉनमी बताया था, इसका राहुल गांधी ने समर्थन किया था। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई हैं।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की संप्रभुता की रक्षा से लेकर आर्थिक मजबूती तक कई अहम काम किए है। इसके साथ ही कहा कि मोदी सरकार की नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

राहुल गांधी के बयान को लेकर सांसद ने कही ये बात

प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) भारत की अर्थव्यस्था को लेकर जो बयान दिया है। वह केवल गैर-जिम्मेदाराना नहीं है बल्कि देशवासियों के साथ विश्वासघात भी है। उन्होंने (खंडेलवाल) ये भी कहा कि राहुल गांधी का यह बयान 140 करोड़ देशवासियों के सपनों, मेहनत और संघर्ष का अपमान हुआ है। साथ ही कहा कि ये अपमान करोड़ों व्यापारियों, किसानों, महिला उद्यमियों और श्रमकिों के साथ धोखा किया है। ये सभी नए भारत की नींव को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी को लेकर कसा तंज

सांसद ने कांग्रेस को लेकर कहा कि पार्टी देश के तथ्यों और सच्चाई से दूर होती जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस ने विदेशी बयानों को लेकर देश की गरिमा को गिराया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को लेकर भी कहा कि राहुल गांधी के बयान से राजीव शुक्ला और शशि थरूर पर भी दूरी बना रहे हैं।

Created On :   4 Aug 2025 1:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story