Bihar Election 2025: राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल, बीजेपी ने फिर साधा कांग्रेस-RJD पर निशाना, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। नेताओं ने बयानबाजी तेज कर दी है और एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला भी जारी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल सिन्हा ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार (5 अक्टूबर) को मीडिया से बात करते हुए उस समय को याद किया जब राज्य में कांग्रेस और आरजेडी का राज हुआ करता था। इतना ही नहीं बल्कि, उन्होंने बीजेपी की खूब सराहना की।
कांग्रेस-RJD पर निशाना
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और RJD के राज में बिहार में गुंडाराज था। वहीं, तारीफों के पुल बांधते हुए सिन्हा ने कहा कि जब भाजपा और जनता दल का शासन आया तब बिहार को बहुत सफलता मिली। बिहार में कानून व्यवस्था सुधरी और शिक्षा में भी बहुत परिवर्तन हुआ। हमारी सरकार आने के बाद बिहार में बहुत तरक्की हुई थी।
बिहार की राजनीति में हलचल तेज
बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों पर जोर-शोर से काम कर रही हैं। वहीं, लोगों के मन में सबसे ज्यादा उत्सुकता सीट बंटवारे को लेकर है। सभी यह जानना चाहते हैं कि उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कब होगी? किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें आएंगी? इतने सवालों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राजीव रंजन ने शनिवार को सीट शेयरिंग फार्मूला को लेकर बड़ा बयान दिया था।
एनडीए में सीट बंटवारे पर मंथन
राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा कही थी। उन्होंने कहा था कि एनडीए के सभी दल एक मजबूत सूत्र में बंधे हैं। कौन सी सीट किसके पास जाएगी, इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान बहुत जल्द हो जाएगा। गठबंधन के तौर पर एनडीए ने पहले कभी किसी को असंतुष्ट होने का मौका नहीं दिया। सबको सम्मानजनक हिस्सेदारी मिले, सबकी भावनाओं का सम्मान हो, गठबंधन अब तक इसी सिद्धांत पर काम करता आया है। हम मिलकर लड़ेंगे। अगली सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी।
Created On :   5 Oct 2025 1:00 PM IST