- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- बिहार चुनाव की कमान संभालेंगे ये दो...
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की कमान संभालेंगे ये दो मुख्यमंत्री, कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा कितनी सफल?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में अपनी सत्ता बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियां लगातार वोटों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काम कर रही है। इस बीच कांग्रेस ने दो पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं को तैनात कर दिया है। पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक अध्यक्ष बनाया है। इनके साथ रंजन चौधरी को भी नियुक्त किया गया है। बता दें कि अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके अनुभवों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें बिहार की जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस ने इन नेताओं के अलावा इनकों किया नियुक्त
कांग्रेस ने दो सीएम और एक प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 41 जिला चुनाव पर्यवेक्षकों को नियुक्ति दी है। इनमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, अनील चौधरी, बीवी श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी, रोहित चौधरी और अनील चोपड़ा समेत कई अन्य दिग्गज नेता शामिल है, जो कभी चुनाव जीतने में पार्टी को मदद दिलाई है। बता दें कि यहां पर कांग्रेस महागठबंधन का भाग है। इसमें आरजेडी, सीपीआई-एमएल और मुकेश सहनी की पार्टी को शामिल किया गया है। इस चुनाव में महागठबंधन की सीटों को फिलहाल बंटवारा नहीं किया गया है। इस पर अभी मंथन चल रहा है।
वोटर अधिकार यात्रा से सक्रिय कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश में अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। हाल ही के दिनों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'वोटर अधिकार यात्रा' की थी। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला था। इनके अलावा महागठबंधन के कई नेता इस रैली में शामिल हुए थे। इस रैली के जरिए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को मजबूती से घेरा और भारी संख्या में भीड़ भी दिखाई दी। इसके माध्यम से कांग्रेस जनता को वोटों में तब्दील करना चाहती है।
Created On :   5 Oct 2025 4:03 AM IST