Bihar Chunav 2025: बीजेपी बिहार चुनाव समिति की हुई बैठक, इतने उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

बीजेपी बिहार चुनाव समिति की हुई बैठक, इतने उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा
बिहार चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के सभी 18 सदस्य और चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह समीक्षा बैठक 3 घंटे तक चली। इसमें करीब 60 सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आज शनिवार को बिहार चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के सभी 18 सदस्य और चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह समीक्षा बैठक 3 घंटे तक चली। इसमें करीब 60 सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है। बची हुई सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर आज बातचीत होगी। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जिन सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। उन सीटों पर रविवार को चर्चा की जाएगी।

बीजेपी अध्यक्ष ने कही ये बात

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "आज भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई। सभी 18 सदस्य और चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित तमाम लोगों ने 3 घंटे तक समीक्षा की। आज सिटिंग सीट पर चर्चा हुई। हम करीब 60 सिटिंग सीट पर चर्चा कर पाए। बचे सिटिंग सीट और उन हारे हुए सीटों पर जिस पर भाजपा लड़ी थी उस पर कल फिर चर्चा होगी। हमारे वर्तमान विधायक के प्रदर्शन और वहां से संभावित उम्मीदवार जो चुनाव लड़ना चाहते हैं उन लोगों पर भी चर्चा हुई है। महिलाओं और युवाओं का विशेष रूप से प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई है।"

चुनाव आयुक्त ने किया बिहार दौरा

राज्य के चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर और नवंबर 2025 के बीच पूरी कर ली जाएगी। जो प्रदेश की 243 विधानसभा सीटों पर जनता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस वक्त बिहार के दौरे पर है। वे जहां पर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों में चुनाव करने की तारीखों की घोषणा हो सकती है।

Created On :   5 Oct 2025 1:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story