Election Commission Press Conference: कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव? सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दी बड़ी जानकारी, जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में और क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सभी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम चीजें सामने आई हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया है कि बिहार में विधानसभा 22 नवंबर से पहले ही हो जाएंगे। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंक, बिहार विधानसभा का कार्यालय 22 नवंबर तक ही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि, बिहार की तरह ही पूरे देश में भी एसआईआर कराया जाएगा।
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने क्या कहा?
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर को लेकर कहा कि, 'हाल ही में बिहार में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया गया और हमारे सामने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों ने न केवल अपने बूथों पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया बल्कि बिहार के 90,217 बूथ लेवल अधिकारियों ने एक ऐसा कार्य किया जो पूरे देश में अनुकरणीय है।'
चुनावों को उत्साह की तरह मनाएं- ज्ञानेश कुमार
ज्ञानेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, 'मैं बिहार के सभी मतदाताओं से यह आह्वान करता हूं कि जिस तरह हम अपने त्योहारों को उल्लास और श्रद्धा से मनाते हैं। उसी तरह से लोकतंत्र के चुनाव के इस महापर्व को भी उत्सव की तरह मनाएं। अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिम्मेदारी निभाएं और मतदान अवश्य करें।'
कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव?
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों को बताते हुए कहा कि, 'बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। SIR 24 जून, 2025 को शुरू किया गया और समय सीमा तक पूरा हो गया।'
Created On :   5 Oct 2025 2:53 PM IST