भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी की जनता को किया निराश : अखिलेश

भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी की जनता को किया निराश : अखिलेश
Akhilesh Yadav.(File Photo: IANS)
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी की जनता को निराश और दु:खी किया है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव होगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के पास प्रदेश और देश को लेकर विजन है। समाजवादी पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके अन्याय, अत्याचार को खत्म करेगी और जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी की जनता को निराश किया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ थी। जनता ने भाजपा के विरोध में और समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट किया था। लेकिन, भाजपा ने प्रशासनिक अधिकारियों और सत्ता का दुरूपयोग करके परिणाम अपने पक्ष में कराया, जिससे जनता में भाजपा को लेकर बहुत नाराजगी है। उत्तर प्रदेश और पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा से परेशान और पीड़ित है। यही जनता भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बाहर करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हटाने को तैयार है। जनता इनके खिलाफ वोट करेगी। जो दल भाजपा को हटाना और हराना चाहते है, वे बड़े दिल के साथ समाजवादी पार्टी के साथ आयें। पार्टी का साथ और सहयोग दें। समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में समय-समय पर सभी दलों का साथ लिया है और उनको सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक है। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की रूपरेखा तय होगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूती से भाजपा का मुकाबला कर रही है। पार्टी जमीन पर अपने कार्यकतार्ओं को तैयार कर रही है। संगठन को मजबूत करने में लगी है। भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है। धर्म के आधार पर भेदभाव करती है और नफरत फैलाती है। भाजपा निदोर्षों को फर्जी केस में फंसाती है, जिससे दहशत फैले। इनका काम झूठ तंत्र का मायाजाल फैलाना है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Jun 2023 3:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story