बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 49 सीटें वाले तिरहुत प्रमंडल में एनडीए को 45 सीटों पर मिली जीत, सबसे अधिक 26 सीटें बीजेपी के खाते में आई

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सबसे बड़े प्रमंडल में बीजेपी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में 49 सीटें तिरहुत प्रमंडल में आती हैं। सीटों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़े प्रमंडल में बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए की जीत हुई है।
यह भी पढ़े -नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर दी NDA की जीत की बधाई, 'एक्स' पर शेयर की तस्वीर
आपको बता दें तिरहुत डिवीजन में 6 जिले आते हैं। इनमें सबसे अधिक 12 सीटें पूर्वी चंपारण जिले में आती है। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 11, पश्चिमी चंपारण में 9 , वैशाली और सीतामढ़ी में 8-8और शिवहर जिले में केवल एक सीट आती है।
2025 के विधानसभा चुनाव में तिरहुत प्रमंडल में एनडीए को 45 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसमें सबसे ज्यादा भाजपा को 26 सीटें, जेडीयू को 13, लोजपा को पांच, एक सीट उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को मिली। यानी अकेले एनडीए को 45 सीटें मिली हैं। वहीं, महागठबंधन को चार सीटें मिली।
2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तिरहुत में सबसे अधिक सीटें मिली थीं। एनडीए ने 33 सीटों के साथ इस प्रमंडल पर प्रभुत्व कायम किया था। महागठबंधन को यहां 16 सीटें मिल पाई थीं। दलवार आंकड़ों की बात करें तो एनडीए में शामिल भाजपा को 25, जदयू को छह और वीआईपी को दो सीट मिली थी। वहीं, महागठबंधन में राजद को 13 और कांग्रेस को दो वहीं एक सीट भाकपा (माले) के खाते में गई थी।
Created On :   16 Nov 2025 3:42 PM IST












