बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनावी नतीजों में एनडीए की प्रचंड जीत, हर प्रमंडल में महागठंबधन से निकला आगे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में प्रचंड जीत के बाद एनडीए की सरकार बनना तय है। चुनावी रिजल्ट आने के बाद ये साफ हो गया कि कौन गठबंधन अपने गढ़ को बचाने में सफल रहा? किसका किला ढह गया? आज हम आपको बताएंगें 9 प्रमंडलों में बटे बिहार में किस दल ने बाजी मारी। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनावी नतीजों के बारे में बात करें तो 9 डिवीजन में से पांच में एनडीए और चार में महागठबंधन ने बढ़त बनाई थी। लेकिन इस बार एनडीए ने लगभग सभी प्रमंडलों में एकतरफा तौर पर जीत हासिल की है।
2025 के चुनावी परिणाम में 49 विधानसभा सीट वाले सबसे बड़े प्रमंडल में तिरहुत में एनडीए को 45 सीट मिली। 4 सीट महागठबंधन के खाते में आई। जबकि 43 सीटों वाले पटना प्रमंडल में एनडीए को 37, महागठबंधन को पांच और अन्य को एक सीट मिली है। 24 सीट वाले सारण प्रमंडल में एनडीए को 20 और महागठबंधन को चार सीट मिली, 30 सीटों वाले दरभंगा प्रमंडल में एनडीए को 26 और महागठबंधन को चार सीटें मिली है।
यह भी पढ़े -देश के अलग--अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, यूपी-बिहार में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
12 विधानसभा सीटें वाले भागलपुर प्रमंडल में एनडीए को 12 सीटें मिली है। जबकि महागठबंधन को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। 13 विधानसभा सीट वाले कोसी प्रमंडल में एनडीए को 10 और महागठबंधन को तीन सीट मिलीं। 22 सीट वाले मुंगेर प्रमंडल में एनडीए को 19 और महागठबंधन को तीन सीटें मिली है। 24 सीट वाले पूर्णिया प्रमंडल में एनडीए को 14 महागठबंधन को पांच और एआईएमआईएम पांच सीटें मिलीं। 26 सीट वाले मगध प्रमंडल में एनडीए को 20 और महागठबंधन के खाते 6 सीटें आई।
Created On :   16 Nov 2025 3:17 PM IST












