पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: चुनाव बीच गठबंधन में दरार, AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP से तोड़ा नाता

चुनाव बीच गठबंधन में दरार, AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP से तोड़ा नाता
हुमायूं कबीर के एक बयान को लेकर AIMIM ने बनाई दूरी, अन्य पार्टियों ने भी जताया विरोध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एआईएमआईएम और हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP के बीच हुए गठबंधन में अब दरार आ गई है, AIMIM ने कबीर के एक बयान से दूरी बनाते हुए उनकी AJUP पार्टी से नाता तोड़ा है। इसे लेकर AIMIM ने ट्वीट किया, "हुमायूं कबीर के खुलासों से यह साफ हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे। आज से, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज़ हो। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर कहा, "हमें वीडियो के बारे में कुछ पता नहीं है... हमारे पास हुमायूं कबीर को लेकर चिंता करने का विषय नहीं है और न ही हमारे पास समय है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। हुमायूं कबीर क्या करेंगे ये हुमायूं कबीर का विषय है।

Created On :   10 April 2026 8:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story