आरोप-प्रत्यारोप: चुनावी धांधली को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर सत्तारूढ़ बीजेपी नेताओं ने किया पलटवार

चुनावी धांधली को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर सत्तारूढ़ बीजेपी नेताओं ने किया पलटवार
  • हम जीतते हैं तो इसे ये लोग धांधली कहते हैं- कंगना रनौत
  • राहुल गांधी संवैधानिक संस्था पर हमला कर रहे हैं- संबित पात्रा
  • राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं-सीएम फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सांसद कंगना रनौत ने कहा सारे देश में कई राज्यों में चुनाव होते हैं। उनके परिणाम कई बार हमारे खिलाफ जाते हैं और विपक्ष की सरकार आती है। जब इनकी(विपक्ष) सरकार कर्नाटक और पंजाब में जीतती है तो सब ठीक होता है लेकिन जब हम जीतते हैं तो इसे ये लोग धांधली कहते हैं।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा आज राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता की और उन्होंने मतदाता सूची पर भी बात की। राहुल गांधी कोई पहली बार संवैधानिक संस्था पर हमला नहीं कर रहे हैं। मगर जिन राज्यों में इनकी जीत होती है, राहुल गांधी उन राज्यों की वोटर लिस्ट को हमारे समक्ष पेश क्यों नहीं करते हैं? वे तेजस्वी यादव के दोनों वोटर कार्ड आज की प्रेस वार्ता में लेकर क्यों नहीं आए थे?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "महाराष्ट्र और देश में कही वोटों की चोरी नहीं हुई है... राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली बार कहा कि महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़े और अब कहा कि 1 करोड़ वोट बढ़े। वे झूठ बोलकर अपनी हार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं... उन्हें पता है कि उनकी पार्टी का वजूद खो चुका है। मैं इसका विरोध करता हूं। जनता अगले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।

Created On :   7 Aug 2025 5:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story