बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस का गढ़ कहलगांव विधानसभा सीट, पिछले चुनाव में जीती थी भाजपा

कांग्रेस का गढ़ कहलगांव विधानसभा सीट, पिछले चुनाव में जीती थी भाजपा
2020 में बीजेपी के पवन कुमार यादव, 2015 व 2010 में कांग्रेस के सदानंद सिंह निर्वाचित हुए। 2005 में जेडीयू की जीत को छोड़ दिया जाए तो 1985 से लेकर 2015 तक कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र भागलपुर जिले में आता है, ये इलाका भागलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

कहलागांव में रिकॉर्डतोड़ 9 बार कांग्रेस के सदानंद सिंह ने चुनाव जीता है। कहलगांव बौद्ध शिक्षा का एक प्रमुख स्थान है, क्योंकि यहां अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विक्रमशिला महाविहार यूनिवर्सिटी जैसे बौद्धों की खंडहर अमूल्य धरोहर है। अब इसे नए सिरे से पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है। अंग्रेजों के समय में इसे कॉलगोंग कहा जाता था। यह नील की खेती , भंडारण व्यापार का प्रमुख केंद्र था। यहां कभी भूमि अधिक उपजाऊ होने के चलते कृषि योग्य है। बौद्ध पर्यटक स्थल यहां की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान करते है।

इलाके में एससी 12 फीसदी, एसटी डेढ़ परसेंट, मुस्लिम वोटर्स की संख्या करी 18 फसदी है। इलाके में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या अधिक है, शहरी वोटर्स की तादाद करीब 6 फीसदी है। चुनाव में ग्रामीण वोटर्स ही निर्णायक होते है। यहां एनडीए और इंडिया के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

2020 में बीजेपी के पवन कुमार यादव, 2015 व 2010 में कांग्रेस के सदानंद सिंह निर्वाचित हुए। 2005 में जेडीयू की जीत को छोड़ दिया जाए तो 1985 से लेकर 2015 तक कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई।

Created On :   12 Oct 2025 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story