बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जानिए सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र का सियासी गणित, पिछले दो चुनावों में आरजेडी ने बीजेपी को पटकनी

जानिए सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र का सियासी गणित, पिछले दो चुनावों में आरजेडी ने बीजेपी को पटकनी
2020, 2015 में आरजेडी से प्रह्लाद यादव जबकि 2010 में बीजेपी के प्रेम रंजन पटेल ने चुनाव जीता था।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र लखीसराय जिले में आता है। जबकि संसदीय क्षेत्र मुंगेर लगता है। सूर्यगढ़ा के नॉर्थ में गंगा नदी बहती है, यहां कई सहायक नदियां प्रवाहित है। नदियों के प्रवाह की वजह से यहां की भूमि अधिक उपजाऊ है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में इस क्षेत्र का नाम सूर्यगढ़ा है, जबकि बिहार सरकार के दस्तावेजों में सूरजगढ़ दर्ज है।

सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की तादाद अधिक है, शहरी वोटर्स की संख्या ना के बराबर है। एससी की आबादी करीब 15 फीसदी, मुस्लिम मतदाता साढ़े तीन फीसदी है। क्षेत्र में यादव अहीर समुदाय का अधिक दबदबा है। जिसकी आबादी करीब 25 फीसदी से अधिक है। यादव समुदाय चुनाव में निर्णायक भूमिका में होता है।

2020, 2015 में आरजेडी से प्रह्लाद यादव जबकि 2010 में बीजेपी के प्रेम रंजन पटेल ने चुनाव जीता था। बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है, चुनावी परिणाम 14 नवंबर को आएगा। ॉ

यहां शेरशाह सूरी और मुगल सम्राट हुमायूं के बीच सूरजगढ़ का युद्ध हुआ। जो इतिहास में दर्ज है। सूर्यगढ़ा में बौद्ध अनुयायियों का अधिक प्रभाव है। बुद्ध ने एक पहाड़ी पर तीन सालों तक निवास किया।

Created On :   12 Oct 2025 2:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story