विधानसभा चुनाव 2023: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी, चुनाव से पहले 'मेनिफेस्टो गेम' में सीएम गहलोत, भूपेश बघेल और कमलनाथ में कौन आगे? देखें लिस्ट

MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी, चुनाव से पहले मेनिफेस्टो गेम में सीएम गहलोत, भूपेश बघेल और कमलनाथ में कौन आगे? देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने मेनिफेस्टो के जरिए दिखाया दम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर है। इन तीनों राज्यों में मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टों के जरिए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। जिसमें पार्टी ने राज्य में सरकार बनने पर फ्री बिजली और पुरानी पेंशन योजना लागू करने का वादा किया है।

MP में कांग्रेस ने किए 101 वादे

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कुल 101 वादे किए हैं। इसमें सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ वादे किए गए हैं। घोषणा पत्र के मुताबिक, अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी जय किसान कृषि ऋण माफी योजना को जारी रखेगी। जिसके तहत किसानों के कर्ज को माफ किया जाएगा।

  1. सरकार बनने पर कांग्रेस घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये में देगी।
  2. नारी सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये दिया जाएगा।
  3. पुरानी पेशन योजना (OPS) 2005 लागू की जाएगी।
  4. सरकारी सेवाओं और योजनाओं में ओबीसी के अंतर्गत आने वाले लोगों को 27 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
  5. जातिगत जनगणना करवाई जाएगी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने वादों के जरिए दिखाया दम

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार को रिपीट करने की कोशिश में जुटी हुई है। बीजेपी यहां पर लगातार कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमलावर है। कांग्रेस ने यहां पर भी कई वादे किए हैं। जिनमें पार्टी ने फिर से किसानों के कर्ज माफ करने की बात कही है। इसके अलावा भी पार्टी ने कई वादों के किए हैं। राज्य में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे।

  1. कांग्रेस की सरकार बनने पर 2018 की तरह किसानों के कर्ज माफ होंगे।
  2. महतारी न्याय योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।
  3. 200 यूनिट तक फ्री बिजली
  4. 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी जाएगी। बता दें कि, इससे पहले प्रदेश में 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी जा रही थी।
  5. महिला समूहों का कर्ज माफ
  6. भूमिहीन किसानों को 10000 रुपए
  7. ग्रामीण क्षेत्र में 17.5 लाख आवास
  8. तेंदूपत्ता 4000 रुपये की जगह 6000 रुपये प्रति बोरा खरीदा जाएगा
  9. 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज कराने का वादा
  10. केजी से पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) तक फ्री एजुकेशन

राजस्थान में कांग्रेस की गारंटी

राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर चुनावी मैदान में है। पार्टी नेताओं ने यहां भी राज्य की जनता के लिए घोषणा पत्र में तरह-तरह के वादे किए हैं। राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

  1. पार्टी ने वादा किया है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनेगी तो 2 रुपये प्रति किलों गोबर खरीदी जाएगी।
  2. एक करोड़ परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
  3. सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टैबलेट दी जाएगी।
  4. परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपये दी जाएगी।
  5. सभी बच्चों को अंग्रेजी मीडियम शिक्षा मिलेगी
  6. ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होगी। हालांकि, कांग्रेस ने यहां पर पहले ही ओपीएस लागू कर चुकी है।

Created On :   5 Nov 2023 3:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story