कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस:  राहुल गांधी
  • दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक
  • मप्र. के कई नेता रहे मौजूद
  • राहुल ने 150 सीटें जीतने का किया दावा
  • शिवराज ने बताया ख्याली पुलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में मध्यप्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ अहम मीटिंग की। दिल्ली में आलाकमान की मौजूदगी में हुई कांग्रेस की बैठक को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक काफी लंबी चली। बैठक में राहुल गांधी और मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। नेताओं से चर्चा के बाद राहुल गांधी ने कहा कर्नाटक की तर्ज पर पार्टी मध्यप्रदेश में रिपीट करेगी। और प्रदेश में 150 सीटें जीतेंगी।

आपको बता दें कांग्रेस की ओर से कर्नाटक में पांच प्रमुख चुनावी वादे किए गए। जिनका नतीजा रहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत की जीत हासिल की। अब कर्नाटक की रणनीति, मुद्दों और चुनावी घोषणाओं को लेकर पार्टी मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में उतरेगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश के चुनाव में 4 महीने शेष है। मीटिंग में मध्यप्रदेश के भविष्य और राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को ध्यान में रखकर चुनावी मैदान में उतरेंगी।

आपको बता दें मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, हिंदी बेल्ट की राजनीति में इन राज्यों का काफी दबदबा है। इन राज्यों के चुनावी समीकरण का 2024 में होने वाले आम चुनावों पर असर पड़ेगा। इसे देखते हुए राजनैतिक दलों ने चुनावी मौसम से पहले ही तैयारियां तेज कर दी है। आपको बता दें 2018 के विधानसभा नतीजों में इन तीनों राज्यों में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, लेकिन 230 विधानसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में मार्च 2020 में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे ने पाला बदल लिया और पार्टी के 20 से अधिक विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिससे कांग्रेस सरकार अल्पमत आ गई। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राज्य में बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। राहुल गांधी की 150 सीटों पर जीतने के दावे के सवाल पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए मीडिया से कहा कि राहुल ख्याली पुलाव पकाते रहिए।

Created On :   29 May 2023 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story