लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस आज जारी करेंगी अपना घोषणापत्र,खड़गे और गांधी की मौजूदगी में होगा जारी

कांग्रेस आज जारी करेंगी अपना घोषणापत्र,खड़गे और गांधी की मौजूदगी में होगा जारी
  • 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग में कुछ दिन बाकी
  • घोषणा-पत्र में सरकारी नौकरियां देने का हो सकता है वादा
  • घोषणापत्र ‘पांच न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग में कुछ दिन बाकी है। सत्तारूढ़ से लेकर विपक्ष तक हर राजनैतिक दल मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है।दलों की ओर से अपने अपने चुनावी दांव पेंच खेले जा रहे है। कांग्रेस आज अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगी। कांग्रेस नेताओं की ओर से दावा किया जा रहा है कि घोषणा-पत्र पार्टी के पांच न्याय, 'हिस्सेदारी न्याय', 'किसान न्याय', 'नारी न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'युवा न्याय' पर आधारित होगा। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस का घोषित आने वाला घोषणापत्र ‘पांच न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित होगा। खड़गे और गांधी सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम सब मिलकर मौजूदा अन्याय काल के अंधेरे को हटाएंगें,और भारत के लोगों के लिए एक समृद्ध, न्याय से भरे और सामंजस्यपूर्ण भविष्य का रास्ता बनाएंगे। साथ ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियों की भी गारंटी दी है और कहा कि हम एक कैलेंडर जारी करेंगे। जिसके अनुसार भर्ती की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी होगी।

Created On :   5 April 2024 4:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story