लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में जल्द होगा महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फैसला, कांग्रेस ने बढ़ाई सीटों की मांग

बिहार में जल्द होगा महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फैसला, कांग्रेस ने बढ़ाई सीटों की मांग
  • नीतीश के एनडीए में जाने के बाद कांग्रेस ने ज्यादा की सीटों की डिमांड की
  • आरजेडी भी बढ़ाकर करेगी दावेदारी पेश
  • नीतीश के जाने से लेफ्ट को भी मिलेगी बढ़कर सीटें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर आरजेडी-जेडीयू गठबंधन की सरकार गिर चुकी है। साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना चुके हैं। इस बीच कांग्रेस ने बिहार में ज्यादा लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राज्य में अब कांग्रेस 10 से ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रही है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की वजह से महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मसला साफ नहीं हो पा रहा था।

मंगलवार को मीडिया को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार में सीटों का बंटवारा जल्द होगा। पिछले चुनाव में कांग्रेस महज 10 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन इस बार के चुनाव पार्टी 10 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश सिंह ने कहा कि 15 फरवरी के बाद सीट बंटवारों को लेकर अंतिम फैसला किया जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार के चलते बिहार में सीट बंटवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।

बता दें कि, बिहार में अब तक कांग्रेस पार्टी 2019 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने का मन बना रही थी। लेकिन नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर जाने के बाद कांग्रेस में सीट शेयरिंग का दायरा बढ़ा दिया है। महागठबंधन में इस वक्त तीन पार्टी है। जिनमें कांग्रेस और आरजेडी के अलावा लेफ्ट हैं। ऐसे में इन तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर जल्द फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Created On :   13 Feb 2024 7:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story