Delhi MCD By-election 2025: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की जारी की सूची, इन 12 उम्मीदवारों के नाम किए शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डो पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने 12 प्रत्याशियों वाली सूची जारी की है। इसके चुनाव 30 नवंबर को होंगे। और इनके नजीते 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।
पार्टी की सूची के मुताबिक, वार्ड मुंडका से जयपाल सिंह, शालीमार बाग- बी से अनीता जैन, अशोक विहार से वीना असीजा, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी महल से सुनील शर्मा, द्वारका- बी से मनीषा राजपाल सहरावत, दिचाऊ कलां से रेखा रानी, नारायणा से चंद्रकांता शिवानी, दक्षिणपुरी से रोहिणी राज, संगम विहार- ए से शुभ्रजीत गौतम, ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल और विनोद नगर से सरला चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी की लिस्ट
Created On :   9 Nov 2025 11:16 PM IST












