Delhi MCD by-election 2025: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए AAP ने उम्मीदवारों की जारी की सूची, इन 12 प्रत्याशियों के नाम किए शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) के उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आप ने राजधानी के 12 वार्डों में होने वाली उपचुनाव के लिए, 12 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। इस उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होंगे।
आप की तरह से जारी सूची के मुताबिक, दक्षिणपुरी से राम स्वरूप कनौजिया, संगम विहार ए से अनुज शर्मा, ग्रेटर कैलाश से ईष्णा गुप्ता, विनोद नगर से गीता रावत और शालीमार बाग बबीता अहलावत को प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट
इनके अलावा, अशोक विहार से सीमा विकास गोयल, चांदनी चौक से हर्ष शर्मा, चांदनी महल से मुद्धासिर उस्मान कुरैशी, द्वारका बी से राजबाला सेहरावत, मुंडका से अनिल लाकरा, नारायणा से राजन अरोड़ा और दिचां कलां से केशव चौहान का नाम घोषित किया गया है।
इस लिस्ट को पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जारी की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सभी प्रत्याशी पार्टी की नीतियों और आम जनता की आकांक्षाओं के सही प्रकार से प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने आगे पार्टी लक्ष्य के बारे में बताया कि दिल्ली को साफ-सुथरा, बेहतर सुविधाओं वाला और पारदर्शी प्रशासन देने का कार्य करेंगे। और एमसीडी को पहले से और मजबूत किया जाएगा।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि दिल्लीवासी इस उपचुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन बनाने के लिए पार्टी का ज्यादा से ज्यादा समर्थन करे।
Created On :   9 Nov 2025 10:42 PM IST












