Shoaib Iqbal Resigns: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के बीच AAP को लगा बड़ा झटका, 7 बार के विधायक रहे इकबाल ने दिया इस्तीफा

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के बीच AAP को लगा बड़ा झटका, 7 बार के विधायक रहे इकबाल ने दिया इस्तीफा
पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इकबाल से जुड़े सूत्रों ने बताया निगम उपचुनाव में क्षेत्र की सीट पर पार्टी ने उनसे और उनके बेटे से बिना पूछे उम्मीदवार उतार दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीटी के उपचुनाव होने वाले हैं। इसके पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इकबाल से जुड़े सूत्रों ने बताया निगम उपचुनाव में क्षेत्र की सीट पर पार्टी ने उनसे और उनके बेटे से बिना पूछे उम्मीदवार उतार दिया है। इसके चलते वे पार्टी से नाराज हो गए हैं। वहीं, उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि वे उसकी नीतियों से तंग आकार यह कदम उठा रहे हैं। बता दें कि इकबाल के बेचे आले इकबाल वर्तमान में आप से विधायक है।

शोएब इकबाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और पार्टी की नीतियों से तंग आकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं। अब उनका आम आदमी पार्टी से कोई नाता नहीं है और कभी भी AAP से संबंध नहीं रहेगा।"

इस सीट से रहे सात बार के विधायक

शोएब इकबाल दिल्ली के मटिया महल विधानसभा सीट से सात बार के विधायक रहे हैं। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में इसी सीट से उनके बेटे को टिकट दिया गया था और वे चुनाव जीत गए। एमसीटी उपचुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं के ठेस पहुंचाई हैं।

कब होंगे दिल्ली एमसीडी उपचुनाव

आप ने आज रविवार को दिल्ली के आगामी एमसीडी उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में अगल-अगल वार्डो के लिए 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए। दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर 30 नवंबर 2025 को उपचुनाव होंगे। इसके लिए प्रत्याशी 9 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इनके नतीजे 3 दिसबंर को जारी किए जाएंगे।

Created On :   9 Nov 2025 10:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story