लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल  की बहू डॉ. अर्चना पाटिल ने थामा बीजेपी का दामन
  • मराठवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका
  • यूपीए शासन में शिवराज पाटिल अहम नेता थे
  • डॉ. अर्चना पाटिल ने बीजेपी को बताया अपनी पहली पार्टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव की पहली वोटिंग में थोड़े ही दिन बाकी है, उससे पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहू डॉ. अर्चना पाटिल ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है।हालांकि अर्चना के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें बहुत पहले से चल रही थी। खबरों के मुताबिक कांग्रेस से बीजेपी में आए अशोक चव्हाण ने उनकी भाजा में एंट्री को लेकर मध्यस्थता की।

बीजेपी में शामिल होने पर डॉ पाटिल ने कहा कि मैंने कभी कांग्रेस में काम नहीं किया। मैंने 30 साल सामाजिक क्षेत्र में काम किया है और अब मुझे राजनीतिक क्षेत्र में काम करना है। मैंने कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर काम नहीं किया है इसलिए मैं कोई पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं। ये मेरी पहली पार्टी है। पाटिल के बीजेपी में शामिल होने के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।

डॉ अर्चना पाटिस से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। बसवराज पाटिल पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के बेटे हैं। बसवराज पाटिल की लिंगायत समुदाय के नेता के तौर पर काफी पहचान है और इस समाज में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

आपको बता दें आम चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू होगी। पाटिल के बीजेपी में जाने से मराठवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। पाटिल के चलते नांदेड़, लातूर और धराशिव के राजनीतिक समीकरण बदल सकते है। यूपीए शासन में शिवराज पाटिल कांग्रेस की कैबिनेट के अहम सदस्य रह चुके हैं।

Created On :   30 March 2024 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story