उच्च सदन: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कल राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेगी-सूत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार राज्यसभा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी, उनके साथ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रहेंगे। वह किस राज्य से चुनाव लड़ेंगी, इस पर अंतिम फैसला आज रात तक हो जाएगा।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कल 14 फरवरी को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। अनुमान लगाए जा रहे है कि सोनिया गांधी राजस्थान या हिमाचल प्रदेश से अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। आपको बता दें अभी सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं।
Created On :   13 Feb 2024 6:34 PM IST
Next Story














