28वीं CSPOC बैठक: हम लोकतंत्र की जननी, राष्ट्रमंडल देशों की बैठक होना देश के लिए अच्छी बात-सपा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने CSPOC कॉन्फ्रेंस पर कहा आज राष्ट्रमंडल अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारियों की 28वीं कॉन्फ्रेंस हो रही है। आज प्रधानमंत्री ने भारत के पिछले कुछ सालों की उपलब्धियों को बताया है। अभी तक के इतिहास में इससे ज्यादा देशों के लोग इस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए थे। करीब 56 देशों के लोग आए हैं।
यह भी पढ़े -सीएसपीओसी सम्मेलन में पीएम मोदी बोले-यूपीआई से वैक्सीन तक, दुनिया में भारत की मजबूत मौजूदगी
सपा सांसद राजीव राय ने CSPOC कॉन्फ्रेंस पर कहा देश के लिए अच्छी बात है। हम लोकतंत्र की जननी हैं। राष्ट्रमंडल देशों की बैठक हो रही है। इसमें बहुत देशों को समझने का मौका मिलता है। उम्मीद है जो भी रेजोल्यूशन पास होंगे वो लोकतंत्र के लिए अच्छा होगा।
यह भी पढ़े -'इसी हॉल में भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए', 28वें CSPOC सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
JDU नेता संजय कुमार झा ने कहा बहुत महत्वपूर्ण बैठक है। प्रधानमंत्री ने बहुत महत्वपूर्ण बात कही। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जिस तरह यहां चुनाव होता है, जितने लोग इसमें भाग लेते हैं जितनी पार्टी भाग लेती है, महिलाओं की भागीदारी है। लोकतंत्र के साथ-साथ विकास को लेकर चलना। आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत कई पहलुओं पर नंबर 1 पर है। लोकतंत्र में लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना बहुत जरूरी है। भारत में जो काम चल रहा है ये दुनिया से आए प्रतिनिधियों को देखने को मिलेगा।
Created On :  
