विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की बड़ौदा विधानसभा सीट कांग्रेस का अभेद किला, बीजेपी ने परदीप सिंह सांगवान को चुनावी मैदान में उतारा

डिजिटल डेस्क, बड़ौदा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ौदा विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, बड़ौदा एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 48 वर्षीय परदीप सिंह सांगवान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। परदीप सिंह सांगवान किशन सिंह सांगवान के बेटे है। बड़ौदा विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।
2020 में यहां उपचुनाव हुए, उपचुनाव में कांग्रेस के इंदु राज की जीत हुई, उससे पहले 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा निर्वातित हुए।
2014 और 2009 में कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा की जीत हुई। इस बार बड़ौदा विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है। इससे पहले 2005 के विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के रामपाल की जीत हुई।
Created On :   25 Sept 2024 6:44 PM IST
Next Story












