झारखंड विधानसभा: हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 45 विधायकों का मिला समर्थन, कुछ ही देर में होगा मंत्रिमंडल विस्तार

  • झारखंड में विधानसभा विशेष सत्र जारी है
  • हेमंत सोरेन ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत हासिल कर ली है
  • आज होगा मंत्रीमंडल का विस्तार

डिजिटल डेस्क, झारखंड। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पास कर फ्लोर टेस्ट में सफलता हासिल कर ली है। सीएम ने बहुमत सिद्ध कर दिया है। उनके पास 45 विधायकों का सहयोग है। बता दें हेमंत सोरेन के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद, भाकपा माले का समर्थन है। साथ ही मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, आज दोपहर के बाद हेमंत कैबिनेट का विस्तार होगा।

बता दें, आज के विशेष सत्र को लेकर सत्ता दल ने रविवार को बैठक की थी। इस बैठक में कई रणनीति बनाई गईं। जैसे विश्वास प्रस्ताव के बाद किस प्रकार की बातें रखनी है और राजभवन में किन-किन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। खबरों के मुताबिक बैठक में हेमंत सोरेन की जेल को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया कि विशेष सत्र के दौरान सीएम को जेल भेजने की साजिश की बात राजभवन में छेड़ी जाएगी। साथ ही यह भी बोला जाएगा कि कैसे हेमंत की जेल के बाद राज्य के विकास में परेशानी आई।

बीजेपी का आरोप

आज के विशेष सत्र को लेकर विपक्ष दल ने भी बैठक बुलाई थी। विपक्ष दल ने यह रणनीति बनाई कि आज की चर्चा के बीच वह झारखंड सरकार की असफलता के बारे में बोलेंगे, कि किन-किन जगह सरकार नाकाम हुई है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी का मानना है कि हेमंत मंत्रीमंडल विस्तार से पहले ही बहुमत सिद्ध कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक विपक्षी दल बीजेपी ने कहा कि, हेमंत ने विधायकों से मंत्री बनाने का झूठा दावा किया है।

शपथ ग्रहण आज

बता दें आज ही विशेष सत्र के दौरान मंत्री प्रतिज्ञा लेंगे। जानकारी के मुताबिक मंत्रियों की शपथ ग्रहण राजभवन के बिरसा मंडप में आज दोपहर 3:30 बजे होगी। हालांकि आज किन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। वहीं, मंत्रियों के नामों को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। जद कोटे से इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता का नाम हेमंत की कैबिनेट में शामिल होने के आसार लग रहे हैं। अब देखना यह है कि किन विधायकों को हेमंत की कैबिनेट में जगह मिल पाती है।

Created On :   8 July 2024 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story