दो टूक: अरुणाचल के खिलाड़ियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का चीन दौरा रद्द

अरुणाचल के खिलाड़ियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का चीन दौरा रद्द
  • खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का दो टूक
  • अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों का अपमान करना चीन को महंगा पड़ सकता है। भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को हांगझोऊ में होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिए चीन की अपनी यात्रा रद्द कर दी। चीन की इस हरकत के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच खटास बढ़ती जा रही है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में एंट्री नहीं दी है जिसके बाद भारत सरकार ने उसे करारा जवाब दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "भारत सरकार को पता चला है कि चीनी अधिकारियों ने एशियन गेम्स में अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को मान्यता और प्रवेश से वंचित करके उनके साथ भेदभाव किया है।इसलिए, भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी चीन की यात्रा रद्द कर दी है।" सचीन की इस हरकत का भारत सरकार ने विरोध किया है। सरकार ने साफतौर पर कह दिया है कि देश के किसी भी राज्य के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बयान में आगे कहा गया, "अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।"

चीनी अधिकारियों की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के कारण अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ी एशियाई खेलों के लिए हांगझोऊ, चीन की यात्रा नहीं कर पाए हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के सांसद किरेन रिजिजू ने भी चीन की इस हरकत की निंदा की। किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया, "मैं चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के हमारे वुशू एथलीटों को वीजा देने से इनकार करने के इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं, जो हांगझोउ में 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने वाले थे। यह खेल की भावना और एशियाई खेलों के संचालन को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sep 2023 3:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story