FIR against Prashant Kishor: बिहार में प्रशांत किशोर पर भाजपा ने दर्ज करवाई एफआईआर, लगाए ये गंभीर आरोप

- प्रशांत किशोर ने भाजपा की छवि धुमिल करने की किया काम
- भाजपा ने पुलिस से प्रशांत किशोर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग
- भाजपा ने ये लगाए गंभीर आरोप
डिजिटल डेस्क, पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर एक बार फिर एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। ये कार्रवाई बिहार भाजपा के कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान प्रशांत किशोर ने भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर गलत बयानबाजी की गई। ये मामला पटना के गांधी मैदान थाने में दर्ज हैं।
भाजपा ने प्रशांत किशोर पर क्या लगाए आरोप
भाजपा कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि प्रशांत किशोर ने एक बयान में कहा था कि सम्राट चौधरी सिर्फ सातवीं पास है और उनका असली नाम राकेश कुमार था, जिसे बदलकर सम्राट चौधरी रख लिया है। इसके अलावा एफआईआर में बताया गया है कि प्रशांत किशोर ने भाजपा अध्यक्ष जायसवाल की छवि को भी खराब करने का काम किया है।
कृष्ण कुमार सिंह ने पुलिस को इन दोनों मामलों में गहराई से जांच करने को कहा है। साथ ही उन पर (प्रशांत किशोर) कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसके पहले भी प्रशांत किशोर समेत 2 हजार कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। इनमें जन सुराज पार्टी के आठ वरिष्ठ नेता भी शामिल है, जिनका नाम पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रवक्ता विवेक कुमार, एन.पी. मंडल, किशो कुमार, अरविंद सिंह, ललन यादव, जितेंद्र यादव और यूट्यूबर मनीष कश्यप के नाम शामिल किए गए थे।
क्या था उन पर आरोप
एफआईआर के मुताबिक, अधिकारियों को 23 जून के विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले पार्टी द्वारा विधानसभा पर धावा बोलने की प्लानिंग के बारे में पता चला था, इसके बाद विधानसभा की तरफ जाने वाले रास्तें पर बैरिकेडिंद कर दी गई थी। एफआईआर में आगे बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा में तैनात पुरूष और महिला पुलिस अधिकारियों से साथ धक्का-मुक्की की गई थी। साथ ही उनके साथ जबरन पारपीट शुरू कर दी गई थी। एफआईआर में दावा किया गया है कि प्रदर्शकारियों ने दंगा और कर्फ्यू के आदेश का पालन नहीं किया गया था।
Created On :   28 July 2025 11:28 PM IST