Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया AAP को कितनी सीटें मिलेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया है कि इस बार के चुनाव उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उन्होंने कहा- ''मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर महिलाएं जोर लगा दें - सभी वोट करने जायें और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझायें - तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।''
इससे पहले केजरीवाल ने कहा- AAP ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है और बीजेपी सबसे बुरी हार की तरफ बढ़ रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे खत्म हो गया है। बीते दो महीने से दिल्ली चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जारी था। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा सभी पार्टी के नेता ने पूरी ताकत के चुनाव प्रचार किया। अब 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है।
पिछले दो चुनाव का हाल
राज्य में 70 विधानसभा सीटें हैं। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, बीजेपी को केवल 8 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। इसके अलावा इस चुनाव में कांग्रेस का दिल्ली में सूपड़ा साफ हो गया। 2015 के मुकाबले में आम आदमी पार्टी को 67 और बीजेपी को 3 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस इस चुनाव में भी एक भी सीट नहीं जीत पाई।
Created On :   3 Feb 2025 8:07 PM IST















