Bihar Politics: 'हम लोग फालतू में लड़ जाते...' पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल ने दी प्रतिक्रिया

हम लोग फालतू में लड़ जाते... पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल ने दी प्रतिक्रिया
भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेता और राजनेता पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वापसी हो गई हैं। इसके बाद से राजनीतिक बहस भी छिड़ी हुई हैं। शुक्रवार को भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने उनपर टिप्पणी की है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेता और राजनेता पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वापसी हो गई हैं। इसके बाद से राजनीतिक बहस भी छिड़ी हुई हैं। शुक्रवार को भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने उनपर टिप्पणी की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'उनका (पवन सिंह) पावर अब वहां से शुरू होगा।'

क्या बोले खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव ने कहा, "हम लोग फालतू में लड़ जाते हैं। नेता लोग के लिए, राजनीति में कोई दुश्मन नहीं है कोई हित भी नहीं है। नेता लोगों के मन में एक दूसरे के लिए कुछ नहीं होता है। पवन सिंह कल भी सही थे, आज भी वो सही होंगे। उनकी अगल विचारधारा है। पहले वो गायक थे, अब नेता बन गए हैं।"

इस वजह से कही ये बात

दरअसल, पवन सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय खड़े हुए थे। तब खेसारी लाल ने उनके लिए प्रचार किया था। उसी सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने भी फॉर्म भरा था। यानी खेसारी लाला ने कुशवाह के खिलाफ प्रचार किया था। लेकिन, पवन सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कुशवाह से मिले थे। इसी को लेकर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है। साथ ही कहा कि वो सही है। हम लोग तो नेता के लिए लड़ जाते हैं।

खेसारी की पत्नी इस पार्टी से लड़ सकती है चुनाव

जानकारी के मुताबिक, खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। इस संबंध में मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या खेसारी लाल कन्फ्यूज नहीं हो रहें, क्योंकि तुम्हारी पत्नी आरजेडी में है और दोस्त बीजेपी में? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं कन्फ्यूज क्यों रहूंगा? मैं दोनों का हूं। मैं किसी का पति हूं और किसी का भाई। मेरे रिश्ते बहुत प्यारे हैं। मैं उन्हें निभाने की कोशिश करता हूं।"

Created On :   4 Oct 2025 3:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story