जानिए 2024 में किसकी होगी दिल्ली की गद्दी?, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सामने आए तमाम सर्वे

- इंडिया टुडे सर्वे-जनवरी 2023
- टाइम्स नाउ सर्वे -जून 2023
- इंडिया टीवी सीएनएक्स सर्वे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम सर्वे सामने आ रहे है। इंडिया टुडे ने जनवरी 2023 में, टाइम्स नाउ ने जून में और विपक्षी दलों के गठबंधन के बाद पिछले महीने ही इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया। तीनों ही सर्वो में बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए की सरकार बनते हुए दिख रही है।
इन सर्वो में एनडीए को 300 सीट से अधिक लोकसभा सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, हालांकि कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले सीटों में इजाफा होने की बात सामने आई है। एबीपी न्यूज के हवाले से आपको एक-एक कर सर्वे के बारे में बताएंगे साथ ही किस सर्वे में में किस दल गठबंधन को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
इंडिया टुडे सर्वे-जनवरी 2023
2023 साल के शुरुआत में हुए इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन सर्वे में एनडीए को कुल 298 पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया था। अकेले बीजेपी को 284 सीटों पर जीत होना सामने आया। जबकि सर्वे में कांग्रेस की यूपीए गठबंधन को 153 सीट मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन तब इंडिया गठबंधन नहीं बना था। अन्य को 92 सीटों पर जीतने का अनुमान है।
टाइम्स नाउ सर्वे -जून 2023
टाइम्स नाउ सर्वे के मुताबिक, बीजेपी की एनडीए गठबंधन को कुल 543 लोकसभा सीटों में 285 से 325 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस की यूपीए अलायंस को 111 से 149 सीटें मिलने का अनुमान। सर्वे में सामने आया कि एनडीए को 38.08 %, यूपीए को 28.82 % अन्य को 33.10 % वोट शेयर मिलने बताय गाय था।
India Tv CNX सर्वे -जुलाई 2023
इंडिया टीवी सीएनएक्स सर्वे के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 318 सीटों, इंडिया अलायंस को 175 सीटों, अन्य को 50 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। अकेले बीजेपी को 290 सीटें और कांग्रेस को 66 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में सामने आया कि कांग्रेस को पिछले चुनाव की तुलना में 14 सीटें अधिक जीतने का अनुमान बताया गया।
Created On :   14 Aug 2023 10:34 AM IST