Parliament Speech: 'हम बहुत ज्यादा रूढ़िवादी हो...' राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के संसद वाले भाषण पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने भाषण दिया था। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने बयान सामने आया है। उनका कहना है कि राहुल और प्रियंता दोनों नेताओं का व्यक्तित्व बिल्कुल अगल है। इस वजह से दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है। कांग्रेस नेता का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले दो दिन पहले लोकसभा में दोनों नेताओं ने अपना भाषण दिया था, जिनकी चर्चाएं अभी तक हो रही है।
सेब और संतरे की तरह
रेणुका चौधरी का कहना है, "वे सेब और संतरे की तरह हैं, जिनकी आपस में कोई तुलना नहीं की जा सकती है और न ही की जानी चाहिए।" उन्होंने एनडीटीवी से चर्चा करते हुए कहा, "इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि दोनों ने अलग-अलग मुद्दों पर सदन में अपना भाषण दिया था, इसलिए किसी भी तरह की तुलना मनोवैज्ञानिक रूप से बिल्कुल बकवास होगी, हालांकि, लोग अपनी राय रखने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।"
सदन में कही ये बात
कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कहा, "प्रियंका गांधी बहुत अच्छी हैं, उन्होंने सदन में वो कह दिया, जो उन्हें कहना था। अगर राहुल गांधी की बात की जाए तो उन्होंने एक अलग मुद्दे पर बात की और उनका स्टाइल भी अलग है।" उन्होंने अपनी ही बात को दोहराते हुए बताया, "यह सेब और संतरे की तुलना के जैसा है। ऐसा नहीं होता है। इन दोनों ने सदन में अलग-अलग विषयों पर अपनी राय रखी।"
अपनी तरीके से सदन में उठाए मुद्दे
रेणुका चौधरी का आगे कहना है, "हम बहुत ज्यादा रूढ़िवादी हो जाते हैं और एक निश्चित प्रकार की प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं कि इसे ऐसा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। अलग-अलग लोग किसी चीज पर अलग तरीके से अपनी बात रखते हैं। मुझे लगता है कि दोनों ने अपने-अपने तरीके से महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।"
Created On :   12 Dec 2025 9:06 PM IST












