लखनऊ: भाजपा ने यूपी की हारी 14 सीटों को जीतने की रणनीति पर किया मंथन

भाजपा ने यूपी की हारी 14 सीटों को जीतने की रणनीति पर किया मंथन
  • भाजपा की चुनावी तैयारी शुरू
  • यूपी की 14 हारी सीटों को जीतने के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 14 सीटों पर हार का सामना करने पड़ा था। इन सीटों को लेकर भाजपा ने शुक्रावर को लखनऊ में मंथन किया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओ की बदौलत जीत का लक्ष्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने से भी राह आसान होगी। अधिक से अधिक नए मतदाता बनाने का भी कार्य युद्ध स्तर पर करना होगा। बंसल ने कहा कि प्रभारी मंत्री भी लोकसभा क्षेत्र का दौरा करके कार्यकर्ताओं से संवाद करें।

कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर वहां समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि हारी हुई सीटों पर मंडल प्रवासी तैनात कर मंडल स्तर पर चुनावी योजना तैयार करें। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि समाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए योजना बने, जिस वर्ग का वोट हमे न मिला हो उसे पाने का पूरा प्रयास होना चाहिए। चुनाव में जीत के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तथा हर कार्यकर्ता के लिए कार्यक्रम का निर्धारण आवश्यक है। सुनील बंसल ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में अधिक से अधिक पात्र लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जोड़ें। आयुष्मान भवः योजना का लाभ भी अधिक से अधिक लोगों को दिलाएं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिला वोट बैंक पर ध्यान देने को कहा है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान, परस्पर संवाद और बूथ को जीतने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा। आगामी दिनों में सभी सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर बूथ स्तर तक की कार्ययोजना तैयार होगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के अनुकूल माहौल बना है। पार्टी 2024 में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करेगी। इस मौके पर लोकसभा प्रवास योजना के तहत मैनपुरी, अंबेडकर नगर, लालगंज, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्रों के संयोजक, प्रभारी और विस्तारक भी मौजूद रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sep 2023 2:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story