लोकसभा चुनाव 2024: चार फेज में होंगे मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे आएंगे सामने, जानिए पूरा शेड्यूल

चार फेज में होंगे मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे आएंगे सामने, जानिए पूरा शेड्यूल
  • चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की
  • मध्यप्रदेश में चार चरणों में कराएं जाएंगे चुनाव
  • जानिए पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में शनिवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इस बार के आम चुनाव 7 चरणों में पूरे होंगे। वोटिंग की प्रक्रिया 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई और 1 जून को होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे।

एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव 4 फेज में कराया जाएगा। राज्य में पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीट पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 7 सीट, तीसरे चरण में 7 मई को 8 सीट और चौथा चरण में 13 मई को बाकी की 8 सीट पर मतदान होंगे। इससे पहले साल 2019 में भी मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को 4 चरणों में पूरा कराया गया था।

प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनाव का रिजल्ट

प्रदेश में साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान, भाजपा ने राज्य की 29 सीटों में से 28 पर विजय हुई थी। वहीं, कांग्रेस अपने खाते में सिर्फ छिंदवाड़ा सीट को ही जीतने में सफल रही थी। चुनाव में बीजेपी का 58, कांग्रेस का 34.50 और बसपा का 2.38 प्रतिशित वोट हासिल हुए थे।

बीजेपी एमपी में 29 लोकसभा सीटों पर सभी कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस ने केवल 10 उम्मदीवारों के नाम का ऐलान किया है।इस बार के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता वोटिंग करके अपना जननायक चुनेंगे। साल 2023 में एमपी विधानसभा चुनाव में वोटर्स की संख्या 5 करोड़ 60 लाख थी। यानी पिछले चार महीने के अंदर राज्य में 3 लाख वोटर्स की वृद्धि हुई है। इसमें से 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार वोर्ट्स पुरुष मतदाता हैं और 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 वोटर्स महिला मतदाता हैं।

बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार

राज्य की 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मदीवारों के चेहरों से पर्दा हटा दिया है। आगामी चुनाव के लिए पार्टी ने 14 नए चेहरों पर दांव लगाया है. वहीं, 15 सांसदों को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

कांग्रेस की ओर से एमपी की लोकसभा सीटों पर सिर्फ 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषिणा की गई है। पार्टी ने 18 प्रत्याशियों के नाम होल्ड पर रखे हैं। वहीं, राज्य की खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की घोषिणा होगी।

Created On :   16 March 2024 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story