बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन की मतदाता अधिकार रैली पर एनडीए नेताओं का निशाना

- मतदाता अधिकार यात्रा पर गिरिराज सिंह ने कहा ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं
- ये यात्रा नहीं है, पत्थर पर सिर पटकने जैसा है-केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
- राहुल गांधी और कांग्रेस को संवैधानिक संस्थानों पर कोई भरोसा नहीं - बृजेश पाठक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्ष की मतदाता अधिकार रैली पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की ओर से निशाना साधा जा रहा है। बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार रैली पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से दिग्भ्रमित है। वे चूक गए हैं। उनका संवैधानिक संस्थानों पर कोई भरोसा नहीं है। लगातार वे आरोप प्रत्यारोप करते रहते हैं। जब चुनाव जीतते हैं तो EVM अच्छी है चुनाव हारते हैं तो EVM खराब है। कांग्रेस पार्टी का कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचने वाला है। कांग्रेस पार्टी अपने कुकृत्यों की वजह से समाप्त होने की कगार पर है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा आप लोग इस यात्रा को महत्व दे रहे हैं, लेकिन ये यात्रा नहीं है। ये पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। वे(राहुल गांधी) यह यात्रा किसलिए कर रहे हैं? वे क्या चाहते हैं? कि 10-15 लाख लोग जो मर चुके हैं और जिनके नाम वोटर लिस्ट में हैं, उनके नाम न हटाए जाएं? 20 लाख लोग ऐसे हैं जिनका कोई अता-पता नहीं है, जो फ़र्ज़ी वोटर हैं, क्या उनके नाम नहीं हटाए जाने चाहिए? जिसका नाम 4 जगहों पर है, उसका नाम नहीं हटाया जाना चाहिए? ये चुनाव आयोग की एक सतत प्रक्रिया है। भारत में वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण से कौन डरता है? हम जानते हैं कि जब लालू जी सत्ता में थे, तो हर चुनाव क्षेत्र में फ़र्ज़ी वोटर बनाए गए और उसी के आधार पर वे चुनाव जीते, आज भी उनका जो भी अस्तित्व है, वह फ़र्ज़ी वोटरों के दम पर है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मैं कहूंगा कि कंस का नाश कृष्ण ने किया। यहां भी कुछ कंस है और जन्माष्टमी के अवसर पर उसका नाश निश्चित है
Created On :   17 Aug 2025 1:03 PM IST