किसान आंदोलन: दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत और रैली

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत और रैली
  • दिल्ली में किसान महापंचायत
  • किसान निकालेंगे रैली
  • सुबह 11 बजे से शुरु होगी रैली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 18 राज्यों के किसानों की आज महापंचायत है। अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान निजी वाहनों के साथ साथ रेल यात्रा कर दिल्ली पहुंच रहे है। जहां वो रामलीला मैदान में एक रैली करेंगे। खबरों के मुताबिक रैली में हजारों की तादाद में किसानों के जुटने की संभावना है। रैली सुबह 11 बजे से शुरु होगी और दोपहर तीन बजे तक चलेगी, जिसमें आम किसान भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रैली में पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत 18 राज्यों से किसान दिल्ली पहुंचे हैं। महापंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया जा रहा है।

कुछ विशेष शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने किसानों को महापंचायत करने की अनुमति दे दी है वहीं किसानों को दोपहर 2.30 बजे के बाद कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है।। किसान इसमें अपने साथ ट्रैक्टर आदि नहीं ला सकेंगे। दिल्ली पुलिस ने किसान महापंचायत को लेकर सुरक्षा के व्यापक के इंतजाम किए हैं।

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो कि गुरुवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगी। सिंघू, टिकरी और गाजीपुर पर तीनों सीमाओं पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। यहां सख्त चेकिंग के चलते जाम जैसी स्थिति पैदा होने की संभावना है, इससे बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। किसानों की सबसे बड़ी मांग एमएसपी पर कानूनी गारंटी, किसान पेंशन, कर्जमाफी, बिजली टैरिफ में बढ़ोतरी न करने, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग भी कर रहे हैं।

Created On :   14 March 2024 4:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story