किसान आंदोलन: 14 मार्च को महापंचायत करने की तैयारी में जुटे किसान संगठन, दिल्ली में एंट्री पाने का विकल्प तलाश रहे हैं किसान

14 मार्च को महापंचायत करने की तैयारी में जुटे किसान संगठन, दिल्ली में एंट्री पाने का विकल्प तलाश रहे हैं किसान
  • 14 मार्च को दिल्ली में होगा किसानों का महापंचायत
  • किसान दिल्ली में एंट्री पाने के लिए तलाश रहे हैं विकल्प
  • 29 दिनों से जारी किसानों का आंदोलन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। MSP सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। 14 मार्च को राजधानी दिल्ली में किसान संयुक्त मोर्चा ने महापंचायत रखने का ऐलान किया है। बता दें कि, सयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा इन दोनों किसान संगठन ने मिलकर दिल्ली में महापंचायत का आह्वान किया।

13 फरवरी से किसान एमएसपी, वृद्धावस्था पेंशन, कर्ज से मुक्ति और श्रम संहिता को वापस लेने के अलावा अन्य मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अगर 14 मार्च को किसान दिल्ली में महापंचायत करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो कुछ राष्ट्रीय राजधानी की सीमा को बंद किया जा सकता है।

दिल्ली में एंट्री पाने के लिए किसानों के पास विकल्प

इस वक्त शंभू और खनोरी बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री द्वारा बॉर्डर को सील किया गया है। सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस बल ने दिल्ली के कुछ बॉर्डरों को बंद कर दिया है। जिनमें शंभू बॉर्डर, खनोरी बॉर्डर, डबवाली सिरसा और गाजीपुर बॉर्डर का नाम शामिल है। हालांकि, अभी किसान सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर के जरिए राजधानी दिल्ली प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन इन दोनों बॉर्डरों पर भी पैरामिलिट्री के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

29 दिनों से किसानों का प्रदर्शन जारी

13 फरवरी से किसान केंद्र सरकार के आगे अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। बीते 29 दिनों से किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी के अलावा खेत मजदूर के लिए पेंशन, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी और किसान लोन को माफ करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने जब किसान के लिए तीन कानून लागू किए थे। तब किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया था। इसके बाद किसान एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं।

Created On :   13 March 2024 5:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story