दल- बदल: महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुलाई बैठक, आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुलाई बैठक, आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं अशोक चव्हाण
  • बीते दिन कांग्रेस पार्टी और विधायक पद से दिया था इस्तीफा
  • कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं-देवेंद्र
  • महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी ने बुलायी बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने बीते दिन कांग्रेस पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। अशोक आज मंगलवार को दोपहर में बीजेपी पार्टी जॉइन कर सकते है। अशोक चव्हाण की ऑफिस ने इसकी जानकारी दी है। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की अटकलें तेज होने लगी थी।

आपको बता दें महाराष्ट्र में एक -एक कर कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो रहे है। बीते दिन अशोक चव्हाण के इस्तीफे से महाराष्ट्र कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथाला ने राजनीतिक हालात को देखते हुए आज मुंबई में कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलायी है। आपको बता दें ये कोई पहला मौका नहीं जब किसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पार्टी छोड़ी हो, महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले ही के बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया था।

खबरों के मुताबिक आज दोपहर करीब 12 बजे अशोक चव्हाण मुंबई स्थित बीजेपी कार्यालय पहुचेंगे। जहां बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अशोक चव्हाण को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। देवेंद्र के इन दावों से कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है। इसके चलते महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने आज अहम बैठक बुलायी है।

Created On :   13 Feb 2024 4:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story