पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: हुगली में CM योगी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बताया 4 मई को रिजल्ट के बाद क्या होगी TMC की हालत

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के दूसरे यानी अंतिम चरण का मतदान होने वाला है। इसके लिए सियासी दलों जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हुगली में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एससी-एसटी समाज भी टीएमसी के खिलाफ खड़ा है।
यह भी पढ़े -प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन अमित शाह के ताबड़तोड़ रोड शो, जनता को बताया पार्टी का एजेंडा, UCC का भी किया जिक्र
योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी सरकार को घेरा
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में राम नाम और 'हर हर महादेव' की गूंज सुनाई देती है। जबकि, बंगाल में टीएमसी के गुंडे जगह-जगह पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं में डर का माहौल है। रिज्लट के बाद वे सड़कों पर पंक्चर बनाते दिखेंगे।
उन्होंने ने कहा कि यूपी में गौ माता की रक्षा हो रही है और समाज को बांटने की कोशिशों पर रोक लगी है। उन्होंने 2017 से पहले के यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि तब गुंडागर्दी और दंगे आम थे, लेकिन अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘राम’ के नारे से उन्हें परेशानी होती है और पिछले 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया है।
यह भी पढ़े -जस्टिस लोकपाल सिंह ने केजरीवाल की चिट्ठी को बताया 'कोर्ट की अवमानना', राजनीतिक सिद्धांतों पर उठाए सवाल
बंगाल में सनातन परंपराओं पर खुलकर नहीं होती बात - योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि बंगाल में सनातन परंपराओं की खुलकर बात नहीं होती, सड़कों पर नमाज होती है, जबकि दुर्गा विसर्जन पर पाबंदी लगाई जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन टीएमसी इस पर मौन है।
Created On :   27 April 2026 4:38 PM IST












