West Bengal Elections 2026: प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन अमित शाह के ताबड़तोड़ रोड शो, जनता को बताया पार्टी का एजेंडा, UCC का भी किया जिक्र

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं। आज (27 अप्रैल) प्रचार प्रसार का अंतिम दिन है। चुनाव के मद्देनजर राज्य का सियासी पारा हाई है। चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।
यह भी पढ़े -राघव चड्ढा समेत दो-तिहाई नेताओं के BJP ज्वाइन करने पर नितिन नबीन का तंज, AAP के बहाने TMC पर साधा निशाना, कहा, 'डूबने की कगार पर...'
यह भी पढ़े -AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने के फैसला को BJP सांसद अरुण गोविल ने बताया सही, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर साधा निशाना
बेहाला में शाह का रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार इंद्रनील खान के समर्थन में एक रोड शो किया। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ देखने को मिली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि डर किस बात का है? हमें UCC लागू करना है। हमारा एजेंडा यह है कि भारत में चार शादियां नहीं हो सकतीं। अब तक हिंसा की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। एक भी मौत नहीं हुई है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं।
चंदननगर में शाह का प्रचार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंदननगर विधानसभा क्षेत्र में भी रोड शो किया है।
#WATCH | Hooghly, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah holds a roadshow in Chandannagar Assembly constituencyThe campaigning for the second and final phase of the assembly elections in West Bengal will end this evening. 142 constituencies will go to the polls in this… pic.twitter.com/EQSYDV5Acj— ANI (@ANI) April 27, 2026
पीएम का बड़ा दावा
पीएम मोदी ने बैरकपुर में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित कर बड़ी चुनावी भविष्यवाणी की। पीएम ने कहा कि इस चुनाव में यह मेरी आखिरी रैली है। मैं इस विश्वास के साथ वापस जा रहा हूं कि 4 मई को नतीजे आने के बाद मैं BJP के शपथ ग्रहण समारोह में जरूर शामिल होऊंगा। और इससे मेरा उत्साह और भी बढ़ जाता है।
सीएम योगी का रोड शो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रचार-प्रसार के लिए पश्चिम बंगाल के हुगली पहुंचे और रोड शो किया। सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़ती हैं और इफ्तार दावतों का आयोजन करती हैं। यहां किसी भी हिंदू त्योहार से पहले कर्फ्यू लगा दिया जाता है। लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं हो रही हैं। TMC चुप है।
Created On :   27 April 2026 3:30 PM IST












