पश्चिम एशिया तनाव: प्रेसिडेंट पुतिन से क्षेत्रीय शांति प्रयासों पर बातचीत करने के मकसद से रूस पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची

प्रेसिडेंट पुतिन से क्षेत्रीय शांति प्रयासों पर बातचीत करने के मकसद से रूस पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची
ईरान -रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों ,पड़ोसी होने के नाते, कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एकमत हैं, उच्च और शीर्ष नेताओं के बीच भी निरंतर और नियमित संवाद होते रहे है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची क्षेत्रीय संकट को सुलझाने के उद्देश्य से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात और चर्चा के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे। ईरान की ओर से शांति के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों के तहत, रूस में दोनों नेताओं के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता होनी है। तेहरान के मास्को स्थित राजदूत काजेम जलाली ने उच्च-स्तरीय यात्रा के एजेंडे की रूपरेखा बताते हुए,बताया कि शीर्ष राजनयिक की योजना मध्य पूर्व में बातचीत की मौजूदा स्थिति, युद्ध विराम और जंग से जुड़े घटनाक्रमों पर रूसी अधिकारियों के साथ परामर्श करने की है। राजदूत जलाली ने आगे कहा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और इस तथ्य को देखते हुए कि ईरान और रूस, पड़ोसी होने के नाते, कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एकमत हैं, हमने उच्च और शीर्ष स्तरों पर नियमित संवाद भी देखा है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने ईरानी सरकारी मीडिया प्रसारक IRNA के हवाले से लिखा है कि अराघची की यह यात्रा ओमान और पाकिस्तान में की गई कूटनीतिक यात्राओं के बाद हो रही है। तेहरान तनाव कम करने के अपने हालिया प्रस्ताव के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना चाहता है। इरना ने जानकारी देते ही बताया कि रूस जाने के लिए लिए उडान का नाम कॉलसाइन (callsign) मिनाब 168 था, इस नाम को 28 फरवरी को दक्षिणी ईरानी शहर मिनाब के एक प्राइमरी स्कूल पर हुए अमेरिका-इजराइल के सैन्य हमले में मारे गए बच्चों की याद में चुना गया था

रूसी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी तास को अराघची की रूस यात्रा की पुष्टि की, इसमें बताया गया कि मास्को और तेहरान के बीच कूटनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करते हुए, अब्बास अराघची बातचीत के लिए रूस का दौरा कर रहे है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति पुतिन का ईरानी विदेश मंत्री के साथ बैठक करने का कार्यक्रम तय है, जिसमें वे क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करेंगे,रूस पहुंचने से पहले, शीर्ष ईरानी राजनयिक ने इस क्षेत्रीय एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस्लामाबाद में महत्वपूर्ण बैठकें कीं। रूस की यात्रा से पहले अराघची ने पाकिस्तान और ओमान का दौरा किया। ओमान के विदेश मंत्री ने ईरान के अराघची के साथ होर्मुज स्ट्रेट संकट पर चर्चा की। उन्होंने कहा नाविकों को रिहा करने की तत्काल मानवीय आवश्यकता है।

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि इस्लामाबाद वार्ता में ईरान-अमेरिका बातचीत फिर से शुरू करने के लिए विशिष्ट शर्तों की समीक्षा की गई। ईरान ने पाकिस्तान के जरिए युद्ध समाप्त करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए नया प्रस्ताव पेश किया है।

Created On :   27 April 2026 2:43 PM IST

Tags

Next Story