ईडी v/s दीदी: ममता पर वार करते हुए बीजेपी नेता ने कहा जनता की अदालत का समय आ गया है

ममता पर वार करते हुए बीजेपी नेता ने कहा जनता की अदालत का समय आ गया है
जांच एजेंसियों से भिड़ने का ड्रामा अब नहीं चलने वाला, संविधान विरोधी हैं ईडी से दस्तावेज छीन लेना-बीजेपी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कुछ महीनों बाद पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले है, उससे पहले तृणमूल कांग्रेस पार्टी से जुड़ी कंसल्टेंसी फर्म आईपेक पर ईडी ने छापेमारी करके सियासी माहौल को गरमा दिया है। सीएम ममता बनर्जी ईडी रेड के खिलाफ खुलकर विरोध कर रही है। इसे लेकर सीएम बनर्जी का कहना है कि बीजेपी सत्ता में आने के लिए ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही है। जैसा कि उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा में किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा ये दृश्य किसी भारतीय ने नहीं देखा जब एक प्रदेश की मुख्यमंत्री हवाला घोटला रेड के बीच घोटालेबाजों को बचाने के लिए स्वयं पुलिस के साथ मौजूद हो। जिस तीव्रता से ममता बनर्जी पुलिस के साथ संदिग्ध को बचाने पहुंची, क्या आज तक बंगाल की जनता ने मुख्यमंत्री को पुलिस के साथ किसी ऐसे घटनास्थल पर पहुंचते देखा है जहां किसी महिला को प्रताड़ित किया गया है?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कहा, "प्रजातंत्र है, उन्हें जो करना है वो करेंगी। केंद्र सरकार को जनसेवा के पथ पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक-एक व्यक्ति तक जनसेवाएं पहुंचाना है। जिन लोगों को अब डर लगने लगा है क्योंकि जनता की अदालत का समय आ गया है। शायद ये प्रयोग उनका अंतिम कार्ड हो, लेकिन ये जनता की अदालत में नहीं चलने वाला।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कहा,"महागठबंधन है क्या? जब चुनाव आते तब सब एक हो जाते हैं। बंगाल में सभी लोग कह रहे हैं कि ममता बनर्जी संविधान विरोधी हैं। आज तक देखा है कि कोई भी सीएम ईडी के पास से सारे दस्तावेज छीन लिया हो, आखिर उस कागज में कौन सा गुप्त चीजें थी। ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाने चाहती हैं बंगाल को घुपैठियों के हवाले करना चाहती है, बंगाल के हिंदूओं को डर निकाल कर बंगाल को बचाने के लिए ममता बनर्जी को हटाना पड़ेगा।

आपको बता दें ईडी ने टॉप पॉलिटिकल कंसल्टेंसी ग्रुप I-PAC के निदेशक प्रतीक जैन के आवास और उसकी ऑफिस पर छापे मारे थे। इसके विरोध में टीएमसी के सांसदों ने बीते दिन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ टीएमसी सांसदों को हिरासत में लिया गया

Created On :   10 Jan 2026 3:29 PM IST

Tags

Next Story