Manoj Tiwari: 'अब बर्दाश्त नहीं हो रहा', अपने वायरल हो रहे बयान के बीच मनोज तिवारी का फूटा गुस्सा, बताया बयान को फेक न्यूज

अब बर्दाश्त नहीं हो रहा, अपने वायरल हो रहे बयान के बीच मनोज तिवारी का फूटा गुस्सा, बताया बयान को फेक न्यूज
सांसद मनोज तिवारी ने उनके नाम से चल रही खबरों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि गलत बयान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर फेक न्यूज वायरल होने लगती है। ऐसी ही एक फेक न्यूज दिल्ली से बीजेपी सांसद और फेमस गायक मनोज तिवारी से जुड़ी सामने आई है। डॉलर और रुपयों को लेकर दिया गया उनका बयान वायरल हो रहा है। जिसको लेकर मनोज तिवारी ने खुद प्रतिक्रिया दी है और इस बयान को पूरी तरह से फेक बताया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा है कि कुछ करीबी लोगों ने हमें उस बयान के वायरल पोस्ट्स भी व्हॉट्सएप पर शेयर किए हैं और वो पोस्ट्स देखकर वो हैरान हो गए थे। उन्होंने कहा है कि वो पूरी तरह से मनगढ़ंत और गलत बात है। उन्होंने अपने उस वायरल हो रहे बयान में कहा था कि 'हम जेब में रुपए लेकर घूमते हैं, हमें डॉलर से क्या लेना-देना है। डॉलर महंगा हो या सस्ता हो, इसका हमारे देश के लोगों पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।'

मनोज तिवारी ने क्या कहा?

मनोज तिवारी ने ये खास तौर पर सभी को बताया है कि उन्होंने कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया है। वे हमेशा ही लोगों को डिजिटली काम करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि मैं लोगों से कहता हूं कि ये डिजिटल युग चलरहा है जेब में नकद रुपए लेने की कोई जरूरत नहीं है।

फेक खबरों पर गुस्सा हुए मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने इन गलत खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आज के वक्त में भी गलत खबरें चलाना लोकतंत्र और जनता, दोनों के लिए ही बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। दुनिया पहले ही फेक न्यूज के चलते परेशान है और ऐसे में ये मीडिया की जिम्मेदारी है कि वो फैक्ट्स के साथ ही रिपोर्टिंग करे।

कानूनी नोटिस होगा जारी

मनोज तिवारी ने ये भी कहा है कि जिसने भी गलत खबर चलाई है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही गलत खबर चलाने वाली संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और नोटिस जारी किया जाएगा।

Created On :   9 Dec 2025 12:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story