अंतिम यात्रा: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
  • यूपी और एमपी सीएम ने जताया शोक
  • पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेगा
  • बीजेपी ने सभी कार्यक्रम रद्द किए

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के कई नेताओं ने शोक जताया। 72 वर्षीय सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे बीजेपी ने बिहार में आज होने वाले अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। उनके निधन की खबर से बिहार ही नहीं देश की राजनीति में शोक की लहर है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्रीमान सुशील मोदी जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति तक उन्होंने लंबा सफर तय किया और सभी भूमिकाओं में उल्लेखनीय कार्य किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मुझे भी उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरीय नेता सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज दिल्ली से दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेगा। पटना एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर लाया जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा कार्यालय, विधान पार्षद होते हुए शव गुलबी घाट पहुंचेगी। यहां पर अंतिम संस्कार होगा। इसमें सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

आपको बता दें पिछले महीने उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। । दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। पिछले चार दिनों से वह एम्स में भर्ती थे।

Created On :   14 May 2024 3:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story