Bihar Politics: 'सभी विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक में चर्चा' सुप्रीम कोर्ट के SIR फैसले पर RJD ने आगे की रणनीति पर की टिप्पणी, निर्णय पर क्या कहा?

सभी विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक में चर्चा सुप्रीम कोर्ट के SIR फैसले पर RJD ने आगे की रणनीति पर की टिप्पणी, निर्णय पर क्या कहा?
बिहार से शुरू होने के बाद पूरे देश में हुई वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। इस पर आरजेडी का बड़ा बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से शुरू होने के बाद पूरे देश में हुई वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। कोर्ट ने एसआईआर को वैध और संवैधानिक बताया है। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने की है। बेंच ने इस पर कहा कि चुनाव आयोग किसी समय इस प्रकार के फैसला ले सकता है, क्योंकि आयोग के पास कानूनन अधिकार है और इसे अवैध नहीं ठहराया जा सकता है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि आयोग ने अपने अधिकारों से बाहर जाकर कोई काम नहीं किया है। इस मामले पर अब सियासत गरमा गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर RJD की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर आरजेडी राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन अब मैं क्या कहूं? उन्होंने आगे कहा कि उनकी चिंता क्या रही थी? साथ ही कहा कि वे समावेशन (इंक्लूजन) की जगह बहिष्करण (एक्स्क्लूजन) की प्रक्रिया पर सवाल पूछ रहे थे। मनोज कुमार आगे कहते हैं कि हमने चुनाव आयोग के अधिकारों को चुनौती नहीं दी थी। उन्होंने आगे कहा कि विस्तृत फैसले को दिखा जाएगा।

विपक्षी दलों के साथ बैठक

मनोज कुमार झा का आगे कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के विस्तृत फैसला देखने के बाद सभी विपक्षी दलों के लोगों के साथ एक बैठक की जाएगी। इस दौरान इस बता पर बातचीत होगी कि अब आगे क्या इस मामले में किया जा सकता है। फिलहाल इस मामले में उन्होंने कुछ नहीं कहा है। हालांकि, इस फैसले पर सभी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया लगातार देखने को मिल रही है। वहीं भाजपा इसे आयोग की जीत बता रहा है और विपक्ष पर हमलवार बनी हुई है।

Created On :  

Tags

Next Story