Moradabad News: मुलायम सिंह की यादों के साथ 250 रुपए किराए वाली कोठी अब सपा से होगी दूर, डीएम अनुज कुमार ने 30 दिन के अंदर खाली करने का जारी किया नोटिस

- सिविल लाइंस में स्थित कोठी को अब सपा को करना होगा खाली
- तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह को मिली थी कोठी
- डीएम अनुज कुमार सिंह ने जारी किया 30 दिन में कोठी खाली करने का नोटिस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूपी में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को करीब 30 साल पहले एक कोठई आवंटित हुई थी, जिसको रद्द कर दिया गया है। ये कोठी सिविल लाइंस के प्रमुख इलाके में स्थित है और अभी ये सपा के जिला कार्यालय के तौर पर इस्मेताल की जा रही है। जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह की तरफ से सपा को करीब एक महीने के अंदर-अंदर कोठी खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके बाद से ही यूपी की सपा में हलचल मच गई है।
250 रुपए कोठी का किराया
बता दें, 13 जुलाई 1994 को तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह को ये कोठी जब दी गई थी तो इसका किराया 250 रुपए था। सिर्फ 250 रुपए किराए के साथ ही इसको मुलायम सिंह को आवंटित कर दिया गया था। उस वक्त मुलायम सिंह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ यूपी के सीएम भी थे। ये कोठी करीब हजार वर्ग मीटर में फैली है, जो कि सिविल लाइंस के चलते मिलक में है। इसका मालिकाना हक राज्य सरकार का है। इस कोठी का किराया अब भी 250 रुपए ही है।
क्यों हुआ कोठी का आवंटन रद्द?
कोठी के आवंटन के रद्द होने के बारे में जानें तो, जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने तीन मुख्य कारण बताए हैं। सबसे पहला कारण ये है कि, मुलायम सिंह की मृत्यु (10 अक्टूबर 2022) को हो गई थी, इसके बाद सपा ने संपत्ति के नामांतरण के लिए आवेदन नहीं दिया है। इसके बाद सरकारी योजनाओं और अधिकारियों के आवास के लिए भी इस जमीन की आवश्यकता है। साथ ही, शासकीय हित में संपत्ति का अच्छे से उपयोग हो पाएगा।
प्रशासन ने जारी किया नोटिस
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद एडीएम फायनेंस ने सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि, 30 दिन के अंदर-अंदर कोठई खाली करनी होगी। अगर तब भी कोठी नहीं खाली होती है तो , प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा। साथ ही हर रोज के हिसाब से 1000 रुपए जुर्माना लगाएगा।
Created On :   1 Aug 2025 3:53 PM IST