अंकिता भंडारी हत्याकांड: नाम उछलने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने दिल्ली HC में कांग्रेस और आप के खिलाफ लगाई याचिका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में नाम उछलने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है, गौतम ने ये याचिका कांग्रेस, आप और अन्य के खिलाफ लगाई है। इस हत्याकांड ने उत्तराखंड में व्यापक आक्रोश पैदा हुआ।
देहरादून SSP अजय सिंह ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा, "कल दिनांक 5 तारीख को राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी पत्नी उर्मिला राठौर द्वारा सुनियोजित तरीके से वीडियो बनाया गया और उसे वायरल किया गया, इसमें अंकिता भंडारी और उस घटनाक्रम को लेकर कुछ बातें कही गई थी। इसका उनकी छवि को खराब करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। इन आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, दिए गए साक्ष्यों की जांच की जाएगी, और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी, जो भी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं कि जब ये घटना हुई थी तब उनके द्वारा विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया था, उन सबूतों की जांच करने, बयान दर्ज करने और सभी पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अंकिता भंडारी हत्याकांड केस में सियासी बवाल मचा हुआ है, बढ़ते सियासी बवाल को देखते हुए बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सानवार के खिलाफ थाना डालनवाला में BNS और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं मामला दर्ज करवाया है। गौतम ने आरोपियों पर बीजेपी और खुद को बदनाम करने ,छवि खराब करने और दंगे भड़काने की साजिश का आरोप लगाया है, बीजेपी नेता ने अपनी शिकायत में कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और आप को साजिश का मास्टरमाइंड बताया है।
गौतम ने दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का केस भी दायर किया है, उन्होंने 9 लोगों से ₹2 करोड़ के हर्जाने की मांग की है। याचिका में उन्होंने नौ प्रतिवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसमें उर्मिला सनवार, पूर्व एमएलए सुरेश राठौर, कांग्रेस, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, आप, कांग्रेस नेशनल मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा और X (पहले ट्विटर) यूजर मोहित चौहान शामिल है।
यह भी पढ़े -अंकिता भंडारी हत्याकांड विरोध प्रदर्शन दिल्ली तक पहुंचा, फिर दोहराई गई सीबीआई जांच की मांग
आपको बता दें महानगर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासी संगठन ने अंकिता भंडारी मर्डर केस में दिल्ली के जंतर मंतर पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के लिए सीबीआई जांच की मांग करने के लिए प्रदर्शन किया ।
दिल्ली के तरह ही देहरादून समेत कई इलाकों में वीआईपी नाम को लेकर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इस दौरान राज्य सरकार पर भी आरोप लग रहे है। आपको बता दें अंकिता की सहेली ने पुलिस को शुरुआती जांच के दौरान बताया कि उस पर एक वीआईपी मेहमान का मनोरंजन करने और विशेष सेवाएं देने का प्रेशर था, इस बात का खुलासा होने का बाद , 24 दिसंबर, 2025 को टीवी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने वीआईपी नाम के खुलासे के बाद फिर से जनआक्रोश बढ़ गया।
यह भी पढ़े -उत्तराखंड में वीआईपी का नाम उछालने वाली उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार में कई मामले दर्ज, जांच के लिए पुलिस ने गठित की SIT
2022 में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसके शव को एक नदी में फेंक दिया था, भारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई शुरु हुई, सात दिन बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद अंकिता का शव नदी से मिला। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया से कहा हम अंकिता भंडारी के लिए न्याय चाहते है, वीआईपी चाहे जो भी हो उसे सजा मिलना चाहिए।
Created On :   6 Jan 2026 11:32 AM IST












