बिहार विधानसभा चुनाव 2025: '6 और 11 NDA नौ दो ग्यारह', उधर हुआ चुनावी तारीखों का ऐलान, इधर लालू यादव ने गरमाई सियासत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपने बयानों के लिए मशहूर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने एक बार फिर सियासत गरमा दी है। दरअसल चुनाव आयोग ने कल यानि सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। वोटिंग 6 और 11 नवंबर को करवाई जाएगी। उधर चुनाव को लेकर बड़े ऐलान हुए और इधर आरजेडी नेता ने एक बार फिर NDA को घेरना शुरू कर दिया। इस बार उन्होंने इलेक्शन डेट का सहारा लेते हुए तंज कसा है।
लालू यादव ने क्या कहा?
लालू यादव ने एनडीए पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा- 6 और 11 NDA नौ दो ग्यारह।
छह और ग्यारहNDAनौ दो ग्यारह!— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 7, 2025
2 चरणों में होंगे चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बिहार में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। जिसमें पहले चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके बाद 14 नवंबर को गिनती होगी और नतीजे आएंगे। बता दें, इसकी जानकारी पहले भी दे दी गई थी। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने प्रेस वार्ता रखी थी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया था कि 22 नवंबर से पहले ही चुनाव हो जाएंगे।
क्या है नामांकन की आखिरी तारीख?
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण के चुनाव का गैजेट नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर को होगा और दूसरे चरण का 13 अक्टूबर को होगा। पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है और दूसरे चरण नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। सीईसी ने बताया है कि, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 और 23 अक्टूबर रखी गई है।
वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल है 22 नवंबर तक
मालूम हो, बिहार की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवबंर को पूरा हो रहा है। राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से छठ पर्व के बाद ही चुनाव कराने का आग्रह किया था, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाता पार्टिसिपेट कर सकें। ऐसा इसलिए भी था, क्योंकि छठ पर्व पर बड़ी संख्या में राज्य के बाहर रहने वाले लाोग उस समय घर आते हैं।
Created On :   7 Oct 2025 9:33 AM IST