बिहार विधानसभा चुनाव 2025: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 11 चेहरों पर जताया भरोसा, देखें लिस्ट

AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 11 चेहरों पर जताया भरोसा, देखें लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अक्टूबर) को अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 11 प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। सूची में दो महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। बेगूसराय से मीरा सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं, बेनीपट्टी सीट से शुभदा यादव को टिकट मिला है। चलिए जानते हैं AAP ने किस सीट से किस पर भरोसा जताया है?

यहां देखें उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट

बेगूसराय (बेगूसराय)- मीरा सिंह

कुशेश्वर (दरभंगा)- योगी चौपाल

तरैया (सारण)- अमित कुमार सिंह

कस्बा (पूर्णिया)- भानु भारतीय

बेनीपट्टी (मधुबनी)- शुभदा यादव

फुलवारी (पटना)- अरुण कुमार रजक

बांकीपुर (पटना)- पंकज कुमार

किशनगंज (किशनगंज)- अशरफ आलम

परिहार (सीतामढ़ी)- अखिलेश नारायण ठाकुर

गोविंदगंज (मोतिहारी)- अशोक कुमार सिंह

बक्सर (बक्सर)- पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह

पार्टी ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा एलान

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी की। पार्टी ने कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी का चुनावी धमाका! आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली ऐसी जारी।

कुछ ही देर में चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

आपको बता दें कि, इलेक्शन कमीशन की ओर से शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इस प्रेस वार्ता में चुनाव की तारीखों का एलान होगा। वहीं, रविवार (5 अक्टूबर) को हुई प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट तौर पर बता दिया था कि बिहार विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले ही संपन्न हो जाएंगे, क्योंकि 22 नवंबर को ही वर्तमान कार्यालय समाप्त हो रहा है। CEC ने कहा था कि बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। SIR 24 जून, 2025 को शुरू किया गया और समय सीमा तक पूरा हो गया।

Created On :   6 Oct 2025 3:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story