EC Press Conference Live: बिहार में दो चरणों में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, जानें कब आएंगे नतीजे

बिहार में दो चरणों में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, जानें कब आएंगे नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अहम जानकारी दी गई है। इस बार 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव होंगे। इस चुनाव के नतीजे 14 नवबंर को जारी किए जाएंगे। बता दें, रविवार (5 अक्टूबर) को हुई प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट तौर पर बता दिया था कि बिहार विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले ही संपन्न हो जाएंगे, क्योंकि 22 नवंबर को ही वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Live Updates

Created On :   6 Oct 2025 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story