Bankipur Bypoll: बांकीपुर में भाजपा के नए प्रत्याशी बने नीरज कुमार सिन्हा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आया पहला बयान

बांकीपुर में भाजपा के नए प्रत्याशी बने नीरज कुमार सिन्हा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आया पहला बयान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी द्वारा बनाए गए नए उम्मीदवार को शनिवार (11 जुलाई) को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीव ने बधाई दी है। उन्होंने नीरज कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वह बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन के लिए उनका निरंतर समर्पण इस दायित्व का आधार है।

नीरज कुमार के प्रत्याशी बनने पर नितिन नवीन ने क्या कहा?

BJP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बांकीपुर सीट के नए उम्मीदवार नीरज कुमार को बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा ‘नमन् बांकीपुर! बांकीपुर की माटी से जुड़े युवा और समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन के लिए उनका निरंतर समर्पण इस दायित्व का आधार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बांकीपुर की देवतुल्य जनता नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी और विकास और सुशासन की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी।’

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा?

नीरज कुमार सिन्हा 32 साल के हैं और उन्होंने BA तक की पढ़ाई की है। साल 2006 में उन्होंने BJP ज्वाईन की और बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जैसे पदों पर रहें। BJP के इस फैसले के बाद बांकीपुर उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। बता दें, नीरज कुमार के पहले भाजपा ने बांकीपुर से अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कुछ व्यक्तिगत कारणों से नामांकन वापस ले लिया था।

Created On :   11 July 2026 6:02 PM IST

Tags

Next Story